- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया तेज, अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सत...
Ballia News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया तेज, अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सत्यापन की तिथि जारी
बलिया: जनपद में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (कक्षा 6 से 8) एवं उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (कक्षा 9 से 12) में रिक्त पदों पर संविदा एवं नियत मानदेय के आधार पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन की तिथि घोषित कर दी गई है।
बीएसए ने बताया कि कक्षा 6 से 8 तक के पदों के लिए आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन 22 जून 2026 को किया जाएगा। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के पदों के लिए आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों का सत्यापन 23 जून 2026 को होगा।
दोनों दिन प्रमाण पत्रों का सत्यापन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), पकवाइनार, रसड़ा (बलिया) में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा। बीएसए ने सभी अभ्यर्थियों से समय से पहुंचकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
