- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- UP News: गोशालाओं से बढ़ेगा रोजगार, हर जिले में विकसित होगा अलग गो-आधारित उद्योग
UP News: गोशालाओं से बढ़ेगा रोजगार, हर जिले में विकसित होगा अलग गो-आधारित उद्योग
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गो संरक्षण को अब केवल गोवंश की देखभाल तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने से भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग ने प्रदेशभर की गोशालाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। इसके आधार पर प्रत्येक जिले में स्थानीय संसाधनों और जरूरतों के अनुसार विशेष गो-आधारित उद्योग विकसित किए जाएंगे।
‘एक जनपद-एक नवाचार’ मॉडल होगा लागू
गोशालाओं को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर
इस योजना का मुख्य उद्देश्य गोशालाओं को सिर्फ निराश्रित गोवंश के संरक्षण स्थल तक सीमित न रखकर उन्हें उत्पादन और ग्रामीण उद्यमिता के केंद्र के रूप में विकसित करना है। इसके लिए गोशालाओं में उपलब्ध भूमि, गोवंश, जल संसाधन, पंचगव्य इकाइयों और स्थानीय बाजार की संभावनाओं का विस्तृत अध्ययन किया गया है। इससे गोशालाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने और उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ने की उम्मीद है।
महिला समूहों और युवाओं को मिलेगा अवसर
योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों और युवाओं को प्रशिक्षण देकर उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा। इससे गांवों में छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। आयोग के अनुसार, यह पहल प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ हर जिले की एक अलग गो-आधारित पहचान स्थापित करने में भी मददगार साबित होगी।
