- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: जमीन की पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्र...
Ballia News: जमीन की पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई
On
बलिया: आजमगढ़ एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सदर में तैनात एक राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि राजस्व निरीक्षक जमीन की पैमाइश करने के एवज में पीड़ित से पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
यह भी पढ़े - Ballia News : बाबा बालखंडी नाथ धाम में शिवमहापुराण कथा, उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने किया श्रद्धालुओं का अभिवादन
शिकायत की जांच के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। टीम ने तहसील सदर के प्रथम तल स्थित राजस्व निरीक्षक कक्ष संख्या-22 में छापेमारी कर आरोपी राजस्व निरीक्षक रामप्रताप राम पुत्र स्व. दिलचंद्र राम, निवासी ग्राम दयाछपरा, थाना बैरिया, जनपद बलिया को रिश्वत की 5,000 रुपये की राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत की राशि बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी हैं
Latest News
17 Jun 2026 16:20:03
अमेठी: बेसिक शिक्षा विभाग की वित्त एवं लेखा शाखा में हुए सात करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले की...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
