लखीमपुर-खीरी: घर में सो रही महिला से युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

लखीमपुर-खीरी। कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के एक गांव का युवक पड़ोस के एक घर में घुस गया और चारपाई पर सो रही महिला को दबोच लिया। छेड़छाड़ कर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

पीड़ित महिला का कहना है कि वह रात में घर के आंगन में सो रही थी। तभी पड़ोस का रहने वाला जावेद घर में घुस आया और उसके साथ चारपाई पर लेटकर छेड़छाड़ करने लगा। इस पर उसकी आंख खुल गई। उसने जब विरोध किया तो मुंह दबाकर आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। 

यह भी पढ़े - Ballia News : अकोल्ही गांव में आग का कहर, पांच झोपड़ियां जलकर राख; दो लोग झुलसे

महिला के चीखने चिल्लाने पर परिवार के लोग जाग गए तो आरोपी जान से मार देने की धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला। पीड़ित महिला परिवार वालों के साथ कोतवाली मोहम्मदी पहुंची और प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह को तहरीर देकर पूरी घटना बताई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.