- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कुशीनगर
- UP news : कुशीनगर में महिला पुलिस कर्मियों ने किया इनामी बदमाश का एनकाउंटर, असलहा समेत गिरफ्तार
UP news : कुशीनगर में महिला पुलिस कर्मियों ने किया इनामी बदमाश का एनकाउंटर, असलहा समेत गिरफ्तार
On
कुशीनगर: पुरुष पुलिस सहकर्मियों के साथ महिला कर्मी भी अपराध के सफाये को तत्पर हैं। इसकी बानगी यूपी के कुशीनगर में देखने को मिली है। जहाँ गुरुवार देर रात पहली बार महिला पुलिसकर्मियों ने शातिर इनामी बदमाश को एनकाउंटर में घायल कर दबोच लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ये मुठभेड़ रामकोला थाना क्षेत्र के मेहंदी गंज अमडरिया नहर के पास हुई है। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान रामकोला थाना क्षेत्र के परसौनी खुर्द के रहने वाले 25000 रुपये के इनामिया इमामुल उर्फ बिहारी के रूप में हुई है। इसके ऊपर गोकशी,आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर समेत कई मामले दर्ज हैं।
खबरें और भी हैं
Latest News
15 Jan 2026 04:28:00
मेष आज कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी और नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
