Kasganj News: तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर, एक की इलाज के दौरान मौत, महिला और भतीजा घायल

कासगंज। रविवार को एक तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अलीगढ़ जिले के थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव गुमानी नगला निवासी सौदान सिंह (45) अपनी पत्नी दीपा देवी और भतीजे शैलेंद्र के साथ बाइक से हरसेना गांव अपने बहनोई महेंद्र सिंह के घर आए थे। वहां शनिवार रात माता रानी के जागरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे रविवार सुबह घर लौट रहे थे।

जैसे ही वे पूरन सिंह इंटर कॉलेज, ढोलना के पास पहुंचे, तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सौदान सिंह, उनकी पत्नी दीपा देवी और भतीजा शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान मौत

ढोलना थाना पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सौदान सिंह की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी और भतीजे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

ढोलना थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। टेंपो और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के तट स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज...
Chhath Puja News: पीलीभीत में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की छठी मइया की आराधना
Ballia News: दरोगा संदीप प्रजापति आत्महत्या मामले में युवती गिरफ्तार, पत्नी की तहरीर पर पुलिस की कार्रवाई
Ballia News: ट्रेन की चपेट में आने से चितबड़ागांव थाने के 28 वर्षीय एसआई संदीप कुमार प्रजापति की मौत
Ballia Road Accident News: नगरा में पेड़ से टकराई कार, आईआईएम के असिस्टेंट मैनेजर समेत चार दोस्तों की मौत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.