क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स का आईपीओ 23 फरवरी को खुलेगा, प्राइस बैंड 1,000–1,053 रुपये तय

लखनऊ। भारत की प्रमुख कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल (सीएंडआई) रिन्यूएबल एनर्जी प्रदाता कंपनी क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स लिमिटेड ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) के लिए प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू ₹1) का प्राइस बैंड 1,000 रुपये से 1,053 रुपये तय किया है। कंपनी का आईपीओ 23 फरवरी 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 25 फरवरी 2026 को बंद होगा।

कंपनी द्वारा जारी बयान के अनुसार, निवेशक न्यूनतम 14 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद 14 शेयरों के गुणकों में आवेदन किया जा सकेगा।

यह भी पढ़े - बलिया में संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता की चाकू से हत्या की, दो भाई घायल

यह आईपीओ 1,200 करोड़ रुपये तक के फ्रेश इश्यू और 1,900 करोड़ रुपये तक के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) का संयोजन है। ऑफर फॉर सेल के तहत प्रमोटर कुलदीप जैन, बीजीटीएफ वन होल्डिंग्स (डीआईएफसी) लिमिटेड और केईएमपीआईएनसी एलएलपी के अलावा ऑग्मेंट इंडिया I होल्डिंग्स एलएलसी तथा डीएसडीजी होल्डिंग एपीएस अपनी आंशिक हिस्सेदारी बेचेंगे।

फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से 1,122.6 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी और उसकी सहायक इकाइयों के कुछ या सभी बकाया ऋणों के आंशिक अथवा पूर्ण पुनर्भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए किया जाएगा। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।

कंपनी ने आईपीओ से पहले 1,500 करोड़ रुपये का फंड सफलतापूर्वक जुटाया है, जिसमें दीर्घकालिक संस्थागत निवेशकों की भागीदारी रही। इनमें टेमासेक होल्डिंग्स की अप्रत्यक्ष पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई जोंगसांग इंवेस्टमेंट्स पीटीई लिमिटेड, बैन कैपिटल स्पेशल सिचुएशंस से संबद्ध जीएसएस इंडिया अपॉर्चुनिटीज एआईएफ स्कीम-I, 360 वन स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड, निओ डिजिटल इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड, स्टेडव्यू कैपिटल मॉरिशस लिमिटेड और चुनिंदा फैमिली ऑफिस शामिल हैं।

कंपनी के अनुसार, वैश्विक संस्थागत निवेशकों की भागीदारी भारत के सीएंडआई रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट में क्लीन मैक्स के बिजनेस मॉडल और दीर्घकालिक विकास संभावनाओं में उनके भरोसे को दर्शाती है।

क्लीन मैक्स इस क्षेत्र की शुरुआती कंपनियों में से एक रही है और भारत में सीएंडआई रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कंपनी के कुल पोर्टफोलियो का लगभग 43 प्रतिशत हिस्सा डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करता है। भारत में डेटा सेंटर और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के तेजी से विस्तार के बीच, कंपनी को भरोसेमंद और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों की बढ़ती मांग से लाभ मिलने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं

Latest News

क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स का आईपीओ 23 फरवरी को खुलेगा, प्राइस बैंड 1,000–1,053 रुपये तय क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स का आईपीओ 23 फरवरी को खुलेगा, प्राइस बैंड 1,000–1,053 रुपये तय
लखनऊ। भारत की प्रमुख कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल (सीएंडआई) रिन्यूएबल एनर्जी प्रदाता कंपनी क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स लिमिटेड ने अपने...
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: गूगल सीईओ सुंदर पिचाई दिल्ली पहुंचे, 20 फरवरी को देंगे कीनोट संबोधन
अदाणी पोर्ट्स और मार्सेईल फॉस पोर्ट के बीच रणनीतिक समझौता, भारत–यूरोप कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
ओम बिरला ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात, पीएम मोदी का पत्र सौंपा
आईआईटी कानपुर के 1990 बैच के पूर्व छात्रों ने 13.2 करोड़ रुपये का सहयोग दिया
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.