- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कानपुर
- कानपुर में 1 अप्रैल से बदलेंगे 81 स्कूलों के समय, गर्मी-सर्दी की अलग अलग टाइमिंग लागू
कानपुर में 1 अप्रैल से बदलेंगे 81 स्कूलों के समय, गर्मी-सर्दी की अलग अलग टाइमिंग लागू
कानपुर: शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने और स्कूल संचालन को व्यवस्थित बनाने के लिए 1 अप्रैल से 81 स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। प्रशासन ने स्कूलों के लिए गर्मी और सर्दी की अलग-अलग टाइमिंग तय की है।
जाम से बचने के लिए प्रशासन ने 81 स्कूलों को 22 प्रमुख चौराहों के हिसाब से बांटा है। साथ ही अभिभावकों और स्कूली वाहनों को स्कूल गेट या सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर रोक लगाई गई है। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि गेट के सामने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि सड़क पर पार्किंग न हो और ट्रैफिक बाधित न हो।
मुख्य टाइम स्लॉट इस प्रकार हैं:
सुबह 7 / 9 बजे: एलन हाउस पनकी, सर पदमपत सिंघानिया, DPS कल्याणपुर, मेथाडिस्ट हाईस्कूल, सेंट मैरी कॉन्वेंट
सुबह 7:30 / 9:30 बजे: राम एजुकेशन सेंटर, मॉउंट कार्मल, कैम्ब्रिज हाईस्कूल, गुरुनानक मॉडल स्कूल, एयरफोर्स स्कूल
सुबह 8 / 10 बजे: डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, एलन हाउस खलासी लाइंस, सेंट फ्रांसिस जेवियर्स, आर्मी स्कूल
