कन्नौज में शिक्षिका की फटकार से आहत छात्रा की मौत, चार पर केस दर्ज

कन्नौज: जिले के सौरिख थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां कक्षा 3 की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में शिक्षकों द्वारा डांट-फटकार और अपमानित किए जाने के बाद बच्ची मानसिक रूप से आहत थी।

पुलिस के अनुसार, बेहटा रामपुर गांव निवासी अजय बाथम की 8 वर्षीय बेटी निधि गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 3 की छात्रा थी। शनिवार सुबह वह स्कूल गई थी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में साफ-सफाई और कपड़ों को लेकर उसे डांटा गया, कथित तौर पर प्रताड़ित भी किया गया और स्कूल से वापस भेज दिया गया।

यह भी पढ़े - बलिया में 25 मार्च को 448 हेडमास्टर होंगे सम्मानित, बीएसए ने जारी की सूची

घर पहुंचने के बाद बच्ची काफी परेशान नजर आई। कुछ देर बाद उसकी हालत गंभीर मिली, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतका की मां आरती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि स्कूल के कुछ शिक्षकों के व्यवहार से बच्ची बेहद आहत थी। परिवार का यह भी कहना है कि पहले भी उसे कई बार डांटा और परेशान किया गया था।

पुलिस ने मां की शिकायत पर शिक्षक रोहित, मृदुला, आकांक्षा और महेंद्र सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.