- Hindi News
- मनोरंजन
- “हर डॉक्टर असली हीरो है, जो अनगिनत ज़िंदगियों में बदलाव लाता है”: इक़बाल खान
“हर डॉक्टर असली हीरो है, जो अनगिनत ज़िंदगियों में बदलाव लाता है”: इक़बाल खान
मुंबई: नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर इक़बाल खान ने देशभर के डॉक्टरों को सलाम करते हुए उनके समर्पण, संवेदनशीलता और निरंतर सेवा के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर केवल इलाज ही नहीं करते, बल्कि हर मरीज के भावनात्मक संघर्ष को भी अपने साथ लेकर चलते हैं।
कहानी एक ऐसे सफल डॉक्टर की है, जिसकी जिंदगी अचानक बदल जाती है जब वह अपनी कई वर्षों की यादें खो देता है। इसके बाद वह दोबारा उसी पेशे में लौटने की कोशिश करता है, जहां सटीकता, संवेदनशीलता और मानसिक मजबूती की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
इक़बाल खान ने कहा, “डॉक्टर सिर्फ बीमारियों का इलाज नहीं करते, वे हर मरीज का भावनात्मक बोझ भी उठाते हैं। कुछ दिन जीत के होते हैं और कुछ दिन सीखने के, लेकिन फिर भी वे अगले दिन उसी समर्पण के साथ लौटते हैं। मेरी दोनों बहनें डॉक्टर हैं, इसलिए मैंने उनकी मेहनत और लंबे घंटे करीब से देखे हैं। इस नेशनल डॉक्टर्स डे पर मैं हर डॉक्टर को धन्यवाद कहना चाहता हूं, जो लगातार देखभाल करता है और अनगिनत जिंदगियों में बदलाव लाता है। आप ही असली हीरो हैं।”
गौरतलब है कि हुई गुम यादें – एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ का प्रसारण 6 अप्रैल से, हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ Sony SAB पर किया जाएगा।
