अप्रैल फूल्स डे पर हंसी और शरारतों का तड़का, सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए मज़ेदार किस्से

मुंबई: 1 अप्रैल को मनाए जाने वाले अप्रैल फूल्स डे के मौके पर Sony SAB के कलाकारों ने अपने ऑन-सेट प्रैंक और शरारतों के मज़ेदार किस्से साझा किए। कलाकारों का कहना है कि ऐसी हल्की-फुल्की मस्ती शूटिंग के तनाव को कम करती है और टीम को और करीब लाती है।

मुस्कान बामने, जो पुष्पा इम्पॉसिबल में शनाया का किरदार निभाती हैं, ने बताया कि स्कूल के दिनों से ही अप्रैल फूल्स डे उनके लिए खास रहा है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि एक बार सेट पर उन्होंने समृद्ध बावा की चाय में चीनी की जगह नमक डाल दिया था, जिसका रिएक्शन आज भी सबको याद है।

यह भी पढ़े - डिश टीवी और एण्डटीवी की साझेदारी, ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ में इंटरएक्टिव एंगेजमेंट की नई पहल

IMG-20260330-WA0068

वहीं दीक्षा जोशी, जो उसी शो में दीप्ति का किरदार निभा रही हैं, ने बताया कि एक बार उन्हें मजाक में कहा गया कि शूटिंग का दिन अचानक बहुत लंबा कर दिया गया है। पहले तो वह घबरा गईं, लेकिन बाद में जब पता चला कि यह प्रैंक था, तो सेट पर खूब हंसी हुई।

रजत वर्मा, जो इत्ती सी खुशी में विराट की भूमिका निभा रहे हैं, ने कहा कि उनके सेट पर ऐसे प्रैंक धीरे-धीरे खुलते हैं और यही उनकी सबसे मजेदार बात होती है। उन्होंने बताया कि एक बार ऋषि सक्सेना को यह यकीन दिला दिया गया कि उनकी पूरी स्क्रिप्ट बदल दी गई है।

IMG-20260330-WA0069

नेहा एसके मेहता, जो इत्ती सी खुशी में हेतल दिवेकर की भूमिका में हैं, ने कहा कि ह्यूमर तेज रफ्तार शूटिंग शेड्यूल में ऊर्जा बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि एक बार सचिन चौधरी को उनकी कॉल टाइम बहुत पहले होने का मजाक किया गया, और वह सच में जल्दी सेट पर पहुंच गए।

IMG-20260330-WA0070

कलाकारों ने दर्शकों से अपील की कि अप्रैल फूल्स डे पर हर मैसेज को दो बार पढ़ें, क्योंकि पता नहीं कौन-सा प्रैंक उनके लिए प्लान हो।

गौरतलब है कि इत्ती सी खुशी और पुष्पा इम्पॉसिबल हर सोमवार से शनिवार सिर्फ Sony SAB पर प्रसारित होते हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.