- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में सर्वजन सनातन पार्टी-ब्राह्मण मंच की संयुक्त बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक मुद्दों पर चर्च...
बलिया में सर्वजन सनातन पार्टी-ब्राह्मण मंच की संयुक्त बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा
बलिया: शहर के नारायणी टाकीज कैंपस में रविवार को सर्वजन सनातन पार्टी और विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता मंच की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सनातन धर्म, सामाजिक व्यवस्था, वर्तमान कानूनों और संगठन विस्तार जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष लल्लन पाण्डेय ने कहा कि समाज को एकजुट रहकर अपने हितों और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से संगठन से जुड़ने की अपील की।
बैठक में ब्रिकेश पाठक, राजेश्वर तिवारी, संतोष तिवारी, गणेश पाठक, नवीन शुक्ल, नीतीश पाण्डेय, कन्हैया पाण्डेय और आनंद शंकर मिश्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
होली मिलन समारोह में एकता का संदेश
इसी परिसर में विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ की ओर से होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल अध्यक्ष नवीन शुक्ल ने की, जबकि संचालन अंशुमाली पाण्डेय ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि समाज को संगठित होकर अपनी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करना चाहिए। समारोह में कन्हैया पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, आनंद शंकर मिश्र, विनोद दुबे, डॉ. विनोद पाण्डेय और नरेंद्र उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित रहे।
