बलिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सेवानिवृत्त शिक्षक का 90वां जन्मदिन

बलिया: राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज, दुबहर से सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण माधव पाण्डेय का 90वां जन्मदिन हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। उनके माफी पिपरा स्थित आवास पर आयोजित समारोह में परिजनों, पड़ोसियों और शुभचिंतकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार जनार्दन राय ने की। इस दौरान उन्होंने अंगवस्त्र भेंट कर कृष्ण माधव पाण्डेय का अभिनंदन किया और उनके शिक्षण व साहित्यिक योगदान की सराहना की।

यह भी पढ़े - बलिया में दो पक्षों में मारपीट, ट्रक चालक की मौत, चार घायल

जनार्दन राय ने अपने संबोधन में समाज में पंडित कृष्ण माधव पाण्डेय के योगदान को याद करते हुए डॉ. भरत पाण्डेय के साथ बिताए गए पुराने पलों को भी साझा किया।

जन्मदिन समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर सत्य प्रकाश पाण्डेय, पवन प्रकाश पाण्डेय सहित परिवार के सदस्य, पड़ोसी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.