बलिया में प्रसूता की मौत: डॉक्टर हेमंत कुमार सिंह गिरफ्तार, पहले से भी दर्ज हैं दो मुकदमे

बलिया, सुखपुरा थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित डॉक्टर हेमंत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई प्रसूता की मौत के मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार, वादी दीनबंधु कुमार राजभर (निवासी सुल्तानपुर, थाना सुखपुरा) ने 27 मार्च को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उन्होंने 25 मार्च 2026 को अपनी गर्भवती पत्नी कुसुम राजभर (25) को डिलीवरी के लिए आकाश नर्सिंग होम, जीराबस्ती में भर्ती कराया था। 26 मार्च की सुबह डॉक्टर और स्टाफ ने केस गंभीर बताकर जबरन सीजर ऑपरेशन के लिए दबाव बनाया और 30 हजार रुपये जमा कराए। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान ही कुसुम राजभर की मौत हो गई।

यह भी पढ़े - बलिया में डायल 112 पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान सुखपुरा थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे ने पुलिस टीम के साथ बसंतपुर मार्ग स्थित यूनिवर्सिटी मोड़ के पास से आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एक वर्ष 2018 में मारपीट, छेड़छाड़ व एससी/एसटी एक्ट से जुड़ा मामला तथा दूसरा 2009 में इंडियन मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एक्ट के तहत दर्ज है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे, हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह, कांस्टेबल सत्यम मौर्य और चालक गणेश शामिल रहे। आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.