विशाखापट्टनम में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला, आरोपी ने थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की कोशिश की और बाद में खुद थाने पहुंचकर वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान रवींद्र (35) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से विजयनगरम जिले के राजम का निवासी है और वर्तमान में गाजुवाका के एलवी नगर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसका 29 वर्षीय मोनिका नाम की महिला से लंबे समय से संबंध था।

यह भी पढ़े - भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’ एलएमजी, 1 किमी तक मारक क्षमता

रविवार को आरोपी की पत्नी के मायके जाने के बाद महिला उसके घर पहुंची थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आरोपी ने महिला की हत्या कर दी।

पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने और पहचान छिपाने का प्रयास किया। बाद में वह खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम उसके घर पहुंची और वहां से महिला के शव के अवशेष बरामद किए।

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। गायब अवशेषों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह हत्या अचानक हुए विवाद का नतीजा थी या इसके पीछे कोई पूर्व नियोजित साजिश थी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.