- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सुल्तानपुर
- सुलतानपुर प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, शूटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
सुलतानपुर प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, शूटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
सुलतानपुर: प्रॉपर्टी डीलर माता प्रसाद पांडेय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में मुख्य शूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और पल्सर बाइक बरामद की है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह जमीन को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। इसी विवाद के चलते बुधवार रात योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना के बाद से कुड़वार थाना पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले भी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फिलहाल हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
