उत्तर प्रदेश में 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस बदलाव में कई जिलों के पुलिस कप्तानों (SP/SSP) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का कहना है कि यह कदम प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। 

तबादला सूची में कई संवेदनशील और प्रमुख जिलों के कप्तान बदले गए हैं। इससे पहले प्रदेश सरकार ने 9 आईएएस अधिकारियों के भी तबादले किए थे, जिसके बाद अब पुलिस महकमे में यह बड़ा फेरबदल चर्चा का विषय बना हुआ है। 

यह भी पढ़े - विकास भवन बलिया का नवीनीकरण कार्य पूरा, डीएम व सीडीओ ने किया लोकार्पण

whatsapp-image-2026-03-30-at-7.28.41-pm.jpeg

सूत्रों के मुताबिक, सरकार जल्द ही नई तैनाती वाले अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी करेगी। माना जा रहा है कि इस बदलाव का असर जिलों की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यशैली पर देखने को मिलेगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.