UP Board Examination: परीक्षा के आधे घंटे के भीतर देनी होगी ऑनलाइन हाजिरी, सभी कॉलेज में तैनात होंगे डाटा ऑपरेटर

कानपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के आधे घंटे के भीतर देनी होगी ऑनलाइन हाजिरी।

कानपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के आधे घंटे के भीतर ऑनलाइन हाजिरी देनी होगी। इसके साथ ही सभी कॉलेज में तैनात डाटा ऑपरेटर होंगे। बगैर डाटा ऑपरेटर वाले स्कूलों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

कानपुर: यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार केन्द्रों को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे के भीतर उपस्थिति भेजनी होगी। परीक्षा केन्द्र यह उपस्थिति ऑनलाइन शिक्षा विभाग को भेजेंगे। इसके लिए स्कूलों में अनिवार्य रूप से दो डाटा ऑपरेटर रखने होंगे। खास बात यह है कि बगैर डाटा ऑपरेटर वाले स्कूलों को इस बार परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया जाएगा। 

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा से संबंधित तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन तैयारियों में दूसरी बार भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। इस सत्यापन में शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की एक टीम जाकर स्कूलों में निरीक्षण कर रही है।

इस निरीक्षण में स्कूलों की ओर से पूर्व में बोर्ड भेजी गई सूचनाओं की तस्दीक की जा रही है। टीम यह रिपोर्ट 10 अक्टूबर को अधिकारियों को सौंपेगी। इस दौरान बोर्ड के नियम के तहत जिले के सभी ऐसे स्कूल, जो केन्द्र बनने के लिए प्रस्तावित हैं, वहां पर डाटा ऑपरेटर भी अनिवार्य कर दिया गया है।  
यह डाटा ऑपरेटर केन्द्र से सभी सूचनाएं तत्काल शिक्षा विभाग भेजेंगे। खासतौर पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे भीतर शिक्षा विभाग भेजने का नियम बनाया गया है। इसके लिए सभी स्कूलों में डाटा ऑपरेटर की भी जांच टीम की ओर से की जा रही है।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड की ओर से निर्धारित सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। ऐसे स्कूल जो बोर्ड के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन्हें किसी भी सूरत में परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया जाएगा।  

700 स्कूलों का किया जा रहा सत्यापन

भौतक निरीक्षण में जुटी टीम जिले के 700 स्कूलों का सत्यापन कर रही है। इस सत्यापन में छह ऐसे स्कूल, जो पहले ही बोर्ड की ओर से डिबार घोषित कर दिए गए हैं, उन्हें जांच से दूर रखा गया है। इसी तरह जिले के छह स्कूल ऐसे भी हैं, जिन्होंने परीक्षा केन्द्र बनने के लिए ऑनलाइन सूचनाएं नहीं भेजी हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.