दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल

बलिया: हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल गांव में बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनवानी भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, बलिया से बैरिया की ओर जा रही मोटरसाइकिल पर सोनू कुमार कनौजिया (16) पुत्र रामजी कनौजिया और अजय कनौजिया (18) सवार थे। दोनों हल्दी थाना क्षेत्र के कठई कृपालपुर गांव के निवासी बताए गए हैं।

यह भी पढ़े - प्यार और आपत्तिजनक फोटो बना हत्या की वजह, बलिया पुलिस ने युवक की मर्डर मिस्ट्री सुलझाई; पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

इसी दौरान बैरिया से बलिया की ओर आ रही दूसरी मोटरसाइकिल, जिस पर वकील खान (45) पुत्र जलील खान निवासी हल्दी सवार थे, से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए।

थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले की जांच की जा रही 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.