रिश्तेदारी में गया था परिवार, घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

बरेली: कैंट थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में गए एक परिवार के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घटना की जानकारी परिवार के लौटने पर हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कैंट थाना क्षेत्र के लाल फाटक निवासी पिंकी ने बताया कि वह 1 फरवरी को रिश्तेदारी में गई हुई थी। इसी दौरान 2 फरवरी की रात करीब 2:30 बजे तीन अज्ञात चोर उसके मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोर घर में रखी एक सोने की चेन, एक अंगूठी, 25 हजार रुपये की नकदी और तीन कलाई घड़ियां चोरी कर ले गए।

यह भी पढ़े - UP: मां की पेंशन विवाद में छोटे भाई ने बेटों संग बड़े भाई की गोली मारकर हत्या

परिवार के घर लौटने पर चोरी की घटना का पता चला, जिसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

जांच के दौरान सामने वाले मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें तीन अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोड़कर अंदर जाते दिखाई दिए। महिला की तहरीर पर कैंट पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.