मामूली कहासुनी में दो पक्ष आमने-सामने, चले ईंट-पत्थर

बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के राजपूत नेवरी मोहल्ले में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसमें ईंट-पत्थर चलने की घटना सामने आई। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अभय पटेल, शिव गुप्ता और मिथिलेश गुप्ता निवासी बेदुआ बांध बिचला घाट थाना कोतवाली नगर मोटरसाइकिल से राजपूत नेवरी गली से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी इकबाल पुत्र मोहम्मद शाहिद, अब्दुल्ला पुत्र सरगी बशीर अहमद और परवेज रशीद पुत्र मोहम्मद असलम निवासी राजपूत नेवरी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़े - बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इस दौरान अभय पटेल की मोटरसाइकिल की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई और पास में खड़ी एक ई-रिक्शा का शीशा भी टूट गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.