NMMS परीक्षा में कंपोजिट विद्यालय वैना का छात्र जनपद टॉपर

बलिया: राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) 2025-26 में शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कंपोजिट विद्यालय वैना के छात्र सुंदरम खरवार ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और परिजनों में खुशी का माहौल है।

कक्षा 8 के छात्र सुंदरम की सफलता को विद्यालय के शिक्षकों ने कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम बताया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि इस परीक्षा में सफल होने के बाद सुंदरम को कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई के लिए सरकार की ओर से प्रति माह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। इस प्रकार चार वर्षों में उसे कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी।

यह भी पढ़े - होली पर यात्रियों को राहत, छपरा–गोरखपुर के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन शुरू

छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षिका अंजना श्रीवास्तव, संध्या सिंह, सरवत अफरोज, ममता सिन्हा, ममता मिश्रा, शोभा सिंह तथा शिक्षक कुमार प्रशांत, अरमान अली और सुर्यकांत पांडेय सहित अन्य लोगों ने सुंदरम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.