- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- शाहजहांपुर
- होली खेलने के बहाने पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी हिरासत में
होली खेलने के बहाने पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी हिरासत में
शाहजहांपुर: जनपद के चौक कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि बृजदीप के चीखने की आवाज सुनकर आरती घर के गेट पर पहुंची, तभी आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान एसिड से झुलसे बृजदीप ने पत्थर से हमला कर आरोपी को घायल कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि एसिड से घायल बृजदीप को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
पुलिस के अनुसार, मृतका आरती ने वर्ष 2016 में थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी मनमोहन पांडे से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। दोनों की एक आठ वर्षीय बेटी है। परिजनों का कहना है कि दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और आरती अलग रह रही थी। उसने तलाक के लिए अदालत में याचिका भी दायर की थी।
मृतका के भाई राजीव कुमार, निवासी चर्च कॉलोनी थाना रोजा, ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
