Kanpur News: सिग्नल टेस्टिंग इंचार्ज की पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका रेलवे में सिग्नल टेस्टिंग इंचार्ज राहुल यादव की पत्नी प्रियंका यादव (29 वर्ष) थी। परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

मृतका के मायकेवालों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने घटना की सूचना देने के बाद शव वहीं छोड़कर भाग निकले। प्रियंका के भाई ने पति राहुल यादव और उसके परिवार पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही प्लॉट और कार की मांग कर रहे थे और इसी को लेकर लगातार प्रियंका को प्रताड़ित किया जा रहा था।

यह भी पढ़े - बलिया में एक के बाद एक एनकाउंटर, गोली लगने के बाद पकड़ा गया बदमाश शमीम कुरैशी

2014 में हुई थी शादी, छह महीने से चल रहा था विवाद

प्रियंका की शादी 9 जुलाई 2024 को योगेंद्र विहार खाड़ेपुर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा श्याम बाबू यादव के बेटे राहुल यादव से हुई थी। राहुल बीटेक के बाद एक ऑस्ट्रेलियन कंपनी में रेलवे सिग्नल टेस्टिंग इंचार्ज के पद पर कार्यरत है।

प्रियंका के पिता सत्यनारायण सिंह, जो गुजैनी के बनपुरवा निवासी और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, ने बताया कि शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने कई बार विवाद को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं था।

पति सोता रहा, पत्नी ने कैसे लगा ली फांसी

प्रियंका के भाई आशीष ने सवाल उठाया कि जिस कमरे में प्रियंका का शव फांसी पर लटकता मिला, उसी कमरे में पति राहुल यादव सो रहा था। उनका आरोप है कि यदि प्रियंका फांसी लगा रही थी तो राहुल को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी?

इसके अलावा, परिजनों ने कमरे के पंखे की ऊंचाई पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि पंखे तक पहुंचना इतना आसान नहीं था, जिससे संदेह और बढ़ जाता है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है।

ससुराल वालों ने पहले ही दी थी धमकी

प्रियंका के पिता और भाई ने दावा किया कि ससुराल पक्ष लगातार दहेज में प्लॉट और कार की मांग कर रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने धमकी दी थी कि अगर दहेज नहीं मिला तो प्रियंका को मारकर दूसरी शादी कर देंगे।

सुबह 4:30 बजे मिली थी सूचना

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार तड़के 4:30 बजे प्रियंका के ससुर श्याम बाबू यादव ने फोन कर प्रियंका के फांसी लगाने की सूचना दी और हैलट अस्पताल आने को कहा। जब मायकेवाले वहां पहुंचे, तो ससुराल पक्ष फरार हो चुका था।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि

हनुमंत विहार थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है, लेकिन परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गहराई से जांच की जाएगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

नवदिया झादा पुल निर्माण से बढ़ी राहगीरों की परेशानी: आधा किलोमीटर का लंबा चक्कर, धूल-मिट्टी बनी नई मुसीबत नवदिया झादा पुल निर्माण से बढ़ी राहगीरों की परेशानी: आधा किलोमीटर का लंबा चक्कर, धूल-मिट्टी बनी नई मुसीबत
बरेली। जिले के बड़े बाईपास पर स्थित नवदिया झादा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। यह स्थल बरेली...
बस्ती: पीपल के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, कलवारी थाना क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
गोवर्धन पूजा: चित्रकूट में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट पर्व, मंदिरों में लगा 56 भोग और हुआ भंडारा
बरेली: घर में रह रहा दोस्त बना दुश्मन, चाय में नशा देकर दी करंट से मारने की कोशिश, फिर चाकू से हमला कर हुआ फरार
मुजफ्फरनगर में दिवाली पर पटाखों को लेकर दो समुदायों में झड़प, 8 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.