- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: राइस मिल की बेल्ट में फंसकर युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम
बलिया: राइस मिल की बेल्ट में फंसकर युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम
बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चरौवा गांव में बुधवार को ट्रैक्टर चालित राइस मिल में काम के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
बेल्ट की तेज गति के कारण सिट्टू खुद को संभाल नहीं सका और पूरी तरह मशीन में फंस गया। आसपास मौजूद लोग जब तक स्थिति को समझ पाते और ट्रैक्टर बंद कराते, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बाद में लोगों ने मशीन बंद कर शव को बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक अपने माता-पिता के चार बेटों और दो बेटियों में तीसरे नंबर का था। उसके पिता रतन यादव किसान हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
इस संबंध में भीमपुरा थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि युवक की मौत राइस मिल की बेल्ट में फंसने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
