बलिया में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में भर्ती, 20 फरवरी तक आवेदन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिले के चार उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों—चिलकर, नगरा, नवानगर और पंदह—में एकेडमिक ब्लॉक एवं छात्रावास दोनों के लिए कार्मिकों के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा सात उच्चीकृत विद्यालयों—रसड़ा, गड़वार, सोहांव, सीयर, दुबहड़, बांसडीह और रेवती—में केवल छात्रावास के लिए भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़े - अपना दल (एस) ने मनाई बाबू शिवदयाल चौरसिया की जयंती, विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम

बीएसए ने बताया कि भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एनआईसी बलिया की आधिकारिक वेबसाइट तथा जारी किए गए क्यूआर कोड पर उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से 20 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रामलीला मैदान, तहसील स्कूल, बलिया में भेज सकते हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.