Kanpur News: दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज होने के बाद प्राइवेट कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक प्राइवेट कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

2019 में हुई थी शादी

बर्रा-8 निवासी राजधारी, जो रेलवे से सेवानिवृत्त हैं, के तीन बेटे रंजीत, अमित (32) और संजीत हैं। अमित की शादी 2019 में बनपुरवा की शिखा से हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था, दोनों की एक बेटी रिद्धिमा भी है।

यह भी पढ़े - अदाणी फाउंडेशन और अनुष्का फाउंडेशन की साझेदारी, 10 हजार क्लबफुट प्रभावित बच्चों को मिलेगा इलाज

2024 में पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस

परिजनों का कहना है कि 12 मई 2024 को शिखा ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया, जिसमें पति अमित, जेठ, सास-ससुर के खिलाफ आरोप लगाए गए। इसके बाद शिखा अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई। पत्नी और बेटी के अलग होने के बाद से अमित मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।

परिजनों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया

अमित के परिजनों का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार उन्हें परेशान कर रही थी और रोजाना थाने बुलाया जाता था। इस मानसिक तनाव के चलते अमित ने फांसी लगाकर जान दे दी।

गुजैनी थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत वाराणसी में दर्दनाक हादसा: कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
वाराणसी। जिले के लोहता थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट...
Bihar News: ईंट-भट्ठे के गड्ढे में दफन मिली महिला की लाश, हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका
विश्व पर्यावरण दिवस पर गोडावण संरक्षण का संदेश, कुतुब मीनार पर दिखी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की प्रेरक कहानी
पीजीआई युवती लापता मामला: धर्मांतरण और सीरिया ले जाने के दावों पर पुलिस का स्पष्टीकरण, जांच जारी
Lucknow News: मानवता की मिसाल बनी महिगवां पुलिस, भटके युवक को सकुशल परिजनों से मिलाया
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.