कन्नौज में प्रधान के जेल में रहते दो लाख खर्चने वाला सचिव निलंबित: डीएम के अनुमोदन पर डीपीआरओ ने की कार्रवाई

कन्नौज। ब्लॉक जलालाबाद क्षेत्र के अनौगी प्रधान सूरजभान के जेल में रहते हुए 1.95 लाख रुपये खर्च करने वाला ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित कर दिया गया है। उन पर सात आरोप लगे हैं। निलंबन के बाद सचिव को विकास खंड उमर्दा में संबद्ध करते हुए एडीओ पंचायत गुगरापुर को जांच दी गई है। 

डीएम शुभ्रान्त शुक्ल के अनुमोदन के बाद डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश ने जारी किए निलंबन पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत सचिव रामअनंत यादव पर सात आरोप लगे हैं। इसमें प्रधान के जेल में रहने के दौरान गोशाला संचालन के लिए एक लाख 95 हजार रुपये का भुगतान नियम विरुद्ध किया गया। नोटस जारी होने के बाद सचिव ने स्पष्टीकरण भी नहीं दिया। 

अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं करना, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करना, ओडीएफ मॉडल ग्राम घोषित किए जाने में अनावश्यक विलंब करना व समय से धनराशि न खर्च करने के आरोप हैं। साथ ही इससे जनपद की रैंक भी खराब हुई है। 

शासन के निर्देशों के विपरीत मनमाने ढंग से कार्य करना व स्वेच्छाचारिता अपनाना भी शामिल है। डीपीआरओ ने आदेश किया है कि जांच अधिकारी एक पक्ष में आरोप पत्र दाखिल करेंगे। बताते चलें कि प्रधान ने जेल से बाहर आने के बाद मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। जांच में इसकी पुष्टि हुई थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.