झांसी सट्टा कांड : करोड़ों के ऑनलाइन गैंग में फंसी यशस्वी, मां ने कॉन्स्टेबल रजत पर लगाए गंभीर आरोप

झांसी। करोड़ों रुपये के ऑनलाइन सट्टा कारोबार का खुलासा होने के बाद झांसी पुलिस ने दो युवतियों यशस्वी द्विवेदी और निशा खान को गिरफ्तार किया है। मामले का मुख्य आरोपी कॉन्स्टेबल रजत सिंह फिलहाल फरार है। पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय यशस्वी द्विवेदी रजत सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

यशस्वी की मां सुमन ने कॉन्स्टेबल रजत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी ने एमए और बीएड की पढ़ाई की थी और वह शिक्षक बनना चाहती थी, लेकिन शादीशुदा रजत सिंह ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी।

यह भी पढ़े - महिला प्रधान के साथ फरार, नकदी व जेवर ले जाने का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

“घर आता था, वहीं से शुरू हुआ रिश्ता”

सुमन ने बताया कि करीब नौ साल पहले उनके होमगार्ड पति और कॉन्स्टेबल रजत सिंह मिनर्वा चौकी में तैनात थे। गश्त के दौरान रजत अक्सर उनके घर आने लगा। उसी दौरान उसने इंटर में पढ़ रही यशस्वी से नजदीकियां बढ़ाईं।

परिजनों को जब दोनों के रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने यशस्वी की शादी दूसरी जगह तय कर दी, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। वर्ष 2023 में भी परिवार ने उसकी सगाई कराई, मगर रजत के कारण वह रिश्ता भी टूट गया।

शादीशुदा होने की बात छिपाई

परिजनों का आरोप है कि रजत पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने यह बात यशस्वी से छिपाई। बाद में दोनों झांसी की पॉश रॉयल सिटी कॉलोनी में लिव-इन में रहने लगे।

पुलिस ने यशस्वी और निशा खान के पास से नौ सोने के बिस्कुट, करीब डेढ़ करोड़ रुपये के जेवर, 20 लाख रुपये नकद, 12 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है। मामले में कॉन्स्टेबल रजत सिंह समेत पांच आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

दरोगा भर्ती परीक्षा में भी शामिल हुई थी यशस्वी

पुलिस के मुताबिक यशस्वी पहले शिक्षक बनना चाहती थी, लेकिन रजत के संपर्क में आने के बाद उसके मन में पुलिस सेवा में जाने की इच्छा पैदा हुई। वह पिछले महीने आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा में भी शामिल हुई थी।

जांच में सामने आया है कि रजत के कहने पर उसने परिवार से दूरी बना ली और उसके ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क में शामिल हो गई। पुलिस अब यशस्वी और निशा खान के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘जॉनी जॉनी यस पापा’ बच्चों को सिखाती है झूठ बोलना : यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ‘जॉनी जॉनी यस पापा’ बच्चों को सिखाती है झूठ बोलना : यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने नर्सरी में पढ़ाई जाने वाली लोकप्रिय अंग्रेजी कविताओं ‘जॉनी जॉनी...
झांसी सट्टा कांड : करोड़ों के ऑनलाइन गैंग में फंसी यशस्वी, मां ने कॉन्स्टेबल रजत पर लगाए गंभीर आरोप
बलिया में 20 मई की राष्ट्रव्यापी बंदी को सफल बनाने में जुटा BCDA, दवा मंडी में चलाया जागरूकता अभियान
तमिलनाडु में नए दौर की शुरुआत : मुख्यमंत्री बने विजय, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई
तमिलनाडु में नई राजनीतिक शुरुआत : अभिनेता विजय आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.