38 लाख के 127 किलोग्राम गाँजे सहित 2 गिरफ्तार

बबीना, झाँसी। बबीना पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की टीम ने 127 किलो गांजे के साथ झाँसी -सागर हाइवे पर ग्राम रसोई के निकट 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार UP 85- CB 5203 भी बरामद की। गिरफ्तार युवकों के नाम जितेन्द्र उर्फ लक्की पुत्र पदम सिंह निवासी अजीत पट्टी ग्राम मगोर्रा जनपद मथुरा उम्र करीब 30 वर्ष व आकाश पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम नगलागरू थाना मगोर्रा तहसील गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है।

गांजे की कीमत करीब 38 लाख आँकी गइ है। आरोपियों के खिलाफ थाना बबीना पर मु0अ0सं0 223/24 धारा 8/20/25/60 NDPS एक्ट में केस पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। एसटीएफ़ लखनऊ टीम में वीरेन्द्र यादव प्रभारी, नीरज कुमार मिश्रा, अवधेश यादव के साथ बबीना पुलिस के अरूण कुमार तिवारी थानाध्यक्ष बबीना, कुलदीप पवार, सुनील कुमार त्रिपाठी, अरविन्द कुमार, हिमांशु यादव थाना बबीना आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.