- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- मुख्यमंत्री योगी ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा
मुख्यमंत्री योगी ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा
On
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रैल से शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा, जो पहले 10 हजार रुपये था।
मुख्यमंत्री ने बजट भाषण के दौरान शिक्षा और कृषि से जुड़ी अन्य घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के लिए 580 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य के 16 लाख ट्यूबवेल को मुफ्त बिजली देने की भी घोषणा की। इसके लिए लगभग 3,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्र को राहत देना है।
खबरें और भी हैं
असली डॉक्टरों को देखकर किरदार को समझने में मदद मिली: सृष्टि सिंह
By Parakh Khabar
अमृता ने एआई आधारित क्लिनिकल असिस्टेंट ‘मेडसम’ लॉन्च किया
By Parakh Khabar
Latest News
20 Feb 2026 19:21:38
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बजट सत्र के समापन पर विधानसभा को संबोधित करते हुए...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
