यूपी में शिक्षा का मंदिर बना अखाड़ा, शराब पीकर आए शिक्षक ने की मारपीट

Hathras News : हाथरस जिले की हसायन कोतवाली क्षेत्र में शिक्षा का एक मंदिर आज अखाड़ा बन गया। शराब पीकर पहुंचे एक अध्यापक ने शुक्रवार को दूसरे अध्यापक के साथ जमकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान हेलमेट से कई प्रहार किए।अचानक दोनो शिक्षको में हुई मारपीट से पढ़ाई बाधित हो गई और हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि बात पुलिस तक पहुंच गई। 

यह है पूरा मामला

आपको बता दें कि हाथरस जिले में शुक्रवार को एक स्कूल में शराब पीकर प्रधानाध्यापक ने सहायक अध्यापक को धप्पड़ जड़े और सिर पर हेलमेट दे मारा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मारपीट के दौरान हेलमेट से कई प्रहार किए। अचानक दोनों शिक्षको में हुई मारपीट से पढ़ाई बाधित हो गई और हंगामा खड़ा हो गया। वही सहायक अध्यापक ने कोतवाली हसायन में तहरीर दी है कि विनीत कुमार हाथरस में रहते हैं। जो विकासखंड क्षेत्र के गांव खिटौली में स्थापित संविलियन विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत तैनात हैं। आज अस्थाई रूप से नगला रति के प्राथमिक विद्यालय में जब शिक्षण कार्य कर रहे थे तो सुबह दस बजे स्कूल के प्रधानाध्यापक विवेकानंद पचौरी वहां पहुंच गए और बच्चों के सामने ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान हेडमास्टर विवेकानंद पचौरी द्वारा सहायक अध्यापक विनीत कुमार के सिर पर हेलमेट से प्रहार कर घायल कर दिया गया। घटना के दौरान शिक्षक- शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं के द्वारा सहायक शिक्षक को बचाने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी सहायक शिक्षक के द्वारा सलेमपुर पुलिस चौकी पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हमलावर दूसरे अध्यापक को हिरासत में ले लिया। घायल शिक्षक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.