सीएम योगी के जापान दौरे का पहला दिन: 11 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर, निवेश वार्ताएं तेज

टोक्यो/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा के पहले दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न जापानी कंपनियों के साथ करीब 11 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। राज्य सरकार की ओर से लखनऊ में जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, जिन कंपनियों के साथ एमओयू हुए हैं, उनमें कुबोता कॉरपोरेशन, मिंडा कॉरपोरेशन, जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री, नागासे एंड कंपनी लिमिटेड, सीको एडवांस, ओ एंड ओ ग्रुप, फूजी जैपनीज जेवी और फूजीसिल्वरटेक कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

यह भी पढ़े - बलिया में दिवंगत रसोईया की बेटी का विवाह शिक्षकों के सहयोग से संपन्न, समाज के लिए बनी मिसाल

सरकारी बयान में कहा गया है कि ये समझौते कृषि यंत्र निर्माण, औद्योगिक मशीनरी, जल एवं पर्यावरण अवसंरचना समाधान, मोटर वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, औद्योगिक प्रिंटिंग एवं ग्राफिक्स, आतिथ्य तथा रियल एस्टेट जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हैं। इन निवेशों से राज्य में विनिर्माण क्षमता के विस्तार और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

अधिकारियों के अनुसार, कुबोता कॉरपोरेशन कृषि और औद्योगिक मशीनरी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बहुराष्ट्रीय कंपनी है। वहीं मिंडा कॉरपोरेशन मोटर वाहन कलपुर्जों के निर्माण में अग्रणी है, जो मैक्ट्रॉनिक्स, वायरिंग हार्नेस, प्लास्टिक इंटीरियर, सेंसर और इलेक्ट्रिक वाहन समाधान उपलब्ध कराती है।

जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री मोटर वाहन और वैमानिकी क्षेत्रों के लिए उन्नत कनेक्टर्स और इलेक्ट्रॉनिक इंटरफेस समाधान में विशेषज्ञता रखती है। नागासे एंड कंपनी लिमिटेड रसायन, उन्नत सामग्री, मोबिलिटी सॉल्यूशंस और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में सक्रिय है।

बयान में कहा गया कि इन कंपनियों के साथ सहयोग से मोटर वाहन, इलेक्ट्रॉनिक और उन्नत उपकरणों के विनिर्माण को गति मिलेगी। सीको एडवांस उच्च प्रदर्शन स्क्रीन प्रिंटिंग इंक और कोटिंग सॉल्यूशंस के लिए जानी जाती है, जिनका उपयोग औद्योगिक ग्राफिक्स, इलेक्ट्रॉनिक पैनल और ग्लास प्रिंटिंग में होता है।

इसके अलावा ओ एंड ओ ग्रुप ने उत्तर प्रदेश में आतिथ्य और रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि जापान यात्रा के पहले दिन हुए इन समझौतों से भारत और जापान के बीच औद्योगिक एवं निवेश सहयोग को नई गति मिलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा के दौरान निवेश और तकनीकी सहयोग से जुड़ी बैठकों का सिलसिला आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में कथित धर्मांतरण और मानव तस्करी गिरोह का खुलासा: दो सगी बहनें गिरफ्तार, अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच जारी भोपाल में कथित धर्मांतरण और मानव तस्करी गिरोह का खुलासा: दो सगी बहनें गिरफ्तार, अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने कथित तौर पर नौकरी का झांसा देकर युवतियों के शोषण, धर्मांतरण...
लखनऊ हत्याकांड में नए खुलासे: पिता की दूसरी शादी की आशंका बनी हत्या की वजह, आरोपी की मानसिकता पर उठे सवाल
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या, पति फरार
जापान में प्रवासी भारतीयों से मिले सीएम योगी, पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश में अपराधियों का प्रभाव, जांच को किया जा रहा प्रभावित: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.