पेड़ से टकरा कर दो टुकड़ों में बंटी कार, दो बेटियों के साथ मां की मौत

UP News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। अचानक बेकाबू हुई आल्टो कार पेड़ से टकरा कर दो टुकड़ों में बंट गई। बुधवार की शाम टड़ियावां थाने के हरिहरपुर पेट्रोल पंप के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में मां के साथ दो बेटियों की मौत हो गई। चार लोगों के घायल होने की खबर है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को टड़ियावां थाने के तौकलपुर निवासी यासीन अली (46) पुत्र आशिक अली अपने रिश्तेदार जयराज पुर निवासी टूनी (35) पुत्र नादिर अली, टूनी की पत्नी रोज़ी (30) और उसकी 7 वर्षीय बेटी अलीना, 5 वर्षीय सेलिना, 3 वर्षीय हिना और 2 वर्षीय गुलनाज़ के साथ अपनी आल्टो कार से जा रहा था।

रास्ते में हरिहरपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर दो टुकड़ों में बंट गई। हादसे में रोज़ी और उसकी सबसे छोटी बेटी गुलनाज़ की मौके पर मौत हो गई। जबकि बड़ी बेटी अलीना ने मेडिकल कालेज पहुंचते ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर एसएचओ अशोक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल यासीन अली, टूनी, सेलिना व हिना को मेडिकल कालेज पहुंचवाया। हादसे की जांच की जा रही है।

कार काट कर निकाले गए शव
हरिहरपुर पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे का शिकार हुए लोग उसमे बुरी तरह फंस गए। ज़ख्मी लोगों को तो किसी तरह निकाल लिया गया, लेकिन उसमें फंसे हुए शवों को निकालने के लिए कार को काटना पड़ा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, मारपीट में इस्तेमाल लाठी-डंडे बरामद बलिया: जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, मारपीट में इस्तेमाल लाठी-डंडे बरामद
सहतवार (बलिया)। सहतवार थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...
बलिया: तीन बच्चों के पिता ने फंदे से लटककर दी जान, घर में मचा कोहराम
बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस
बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की
UP Politics : अमित शाह के बयान पर अरविंद सिंह गोप का पलटवार, बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.