Hardoi News: बारात में शामिल दो बारातियों की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर-ट्राली चालक फरार

हरदोई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बारात में शामिल दो बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बारात में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शादी समारोह के दौरान हादसा

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कल्याणी गांव निवासी 22 वर्षीय श्याम कुमार पुत्र जयपाल और 30 वर्षीय सर्वेंद्र सक्सेना पुत्र रामनरेश शुक्रवार शाम बाइक से अपने गांव से हरियावां थाना क्षेत्र के बिरमाखेड़ा में जा रही बारात में शामिल होने निकले थे।

यह भी पढ़े - दो बाइकों की भिड़ंत के बाद बड़ा हादसा, सड़क पर गिरे युवकों को डंपर ने कुचला, दो की मौत

शाम के समय जब वे हरियाली बाजार करीमनगर के पास दिलशाद धर्मकांटे के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद भगदड़, आरोपी फरार

घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। बारात में शामिल लोगों के बीच अफरा-तफरी फैल गई। इस बीच ट्रैक्टर-ट्राली चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर देर रात उनकी शिनाख्त की। एसएचओ पिहानी विद्यासागर पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.