Hardoi News: पूर्व प्रधान के घर घुसे चोर, 2.5  लाख का माल किया चोरी 

हरदोई: पूर्व प्रधान अपने भाई के साथ बुआ के घर हुई ग़मी में शामिल होने गया था। वहां से थका-हारा घर लौटा और बे-खबर सो गया। उसी बीच वहां पहुंचें चोर लॉकर और बक्से का ताला तोड़ कर उसमें रखा माल-ज़ेवर पार कर ले गए। सबसे खास बात रही कि चोरों की इस कारस्तानी की किसी को भी कानों-कान भनक तक नहीं लगी।

घटना कोतवाली देहात के गरीब पुरवा की है। गरीब पुरवा निवासी पूर्व प्रधान मोहम्मद वारिस मंगलवार को अपने भाई सलमान के साथ अपनी बुआ के घर हुईं ग़मी में शामिल होने शाहजहांपुर गया हुआ था। जहां से दोनों भाई देर रात को थके-हारे घर वापस लौटे और बे-खबर हो कर सो गए। उसी बीच वहां पहुंचें चोरों ने किसी तरह से कमरें में दाखिल हो कर वहां रखी अलमारी का लॉकर और बक्से का ताला तोड़ कर उसमें रखी 55 हज़ार की नगदी,सोने की कानों की झुमकी, कानों के टाप्स,मांगबेदी, नथुनी, सोने का पैंडुलम,चांदी की पायल के अलावा कुछ और ज़ेवर पार कर लिया। 

मोहम्मद वारिस ने बताया कि सुबह आंख खुली तो देखा कमरें में रखा सारा सामान इधर-उधर बिखरा था और अलमारी व बक्से खुले पड़े थे।वह बाहर निकला और अपने पड़ोसियों से पूछा-बताई की, लेकिन कोई कुछ भी नहीं बता सका। उसके बाद उसने पुलिस को कॉल की। इस तरह से चोरी होने से गरीब पुरवा बस्ती के लोग काफी सहमें हुए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
मुंबई, नवंबर 2026। भारतीय मनोरंजन जगत में इन दिनों सशक्त, वास्तविक और किरदार-केंद्रित अभिनय को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ...
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
बलिया: स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.