गाजीपुर सिटी स्टेशन: खाली जमीन पर बना पार्क, रेलवे कॉलोनी की बदली तस्वीर

गाजीपुर। वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन के पास रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि को विकसित कर आकर्षक पार्क का रूप दिया गया है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग ने साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कर इस स्थान को हरित पार्क में बदल दिया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, टीआरडी रेलवे कॉलोनी स्थित इस पार्क का निर्माण इंजीनियरिंग, पर्यावरण और हाउसकीपिंग विभाग के संयुक्त सहयोग से किया गया है। इसमें वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (द्वितीय) विनीत कुमार, सहायक मंडल इंजीनियर धर्मेन्द्र कुमार और सीनियर सेक्शन इंजीनियर कमलेश कुमार की प्रमुख भूमिका रही।

यह भी पढ़े - बलिया में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, डंडे बरामद

पार्क में बच्चों के लिए झूले, स्लाइडर और अन्य खेल उपकरण लगाए गए हैं। इसके अलावा कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मॉर्निंग वॉक और जॉगिंग ट्रैक की भी व्यवस्था की गई है। विभिन्न प्रकार के पौधों और फूलों से पार्क को आकर्षक बनाया गया है।

मंडल रेल प्रबंधक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पार्क कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगा और उन्हें स्वच्छ एवं प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कॉलोनीवासियों से पार्क की स्वच्छता और रखरखाव बनाए रखने की अपील की है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.