बलिया: पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव का निधन

बलिया। बांसडीह क्षेत्र के सहपुरवा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बेरुआरबारी अशोक यादव (50) का शुक्रवार को लखनऊ के पीजीआई में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

अशोक यादव की पत्नी ललिता देवी दो बार बेरुआरबारी ब्लाक की प्रमुख रह चुकी हैं। परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

यह भी पढ़े - बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह प्रेम और सौहार्द्र के माहौल में संपन्न

उनके निधन पर पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी, विधायक केतकी सिंह, ब्लाक प्रमुख भोला सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.