बलिया के युवक की दुबई में मौत, परिवार में कोहराम

बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा गांव के रामनगर चिमनी पुरवा निवासी 28 वर्षीय शम्पू यादव की गुरुवार रात दुबई में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों के अनुसार, शम्पू यादव दुबई के मरीन सिटी स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे और वर्ष 2023 से वहीं रह रहे थे। गुरुवार को काम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - विंध्यधाम पहुंचे सीएम योगी, नवरात्र मेले की तैयारियों का लिया जायजा

घटना की खबर मिलते ही मां बुचिया देवी और पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उनके तीन छोटे बच्चे भी बिलखते रहे। परिजनों ने बताया कि वह इसी वर्ष घर लौटने वाले थे।

परिवार के मुताबिक, कंपनी की ओर से सूचना दी गई है कि परिस्थितियों के कारण फ्लाइट व्यवस्था में दिक्कत आ रही है। जैसे ही व्यवस्था होगी, शव को वाराणसी एयरपोर्ट लाया जाएगा, जहां से गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.