UP: सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत

बलिया। सोनभद्र जिले के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए भीषण सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात मुर्धवा-हाथीनाला जंगल मार्ग पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरे।

यह भी पढ़े - कानपुर में किशोरी का शव मिलने से सनसनी, एक संदिग्ध हिरासत में

हादसे में बलिया के चितबड़ागांव निवासी चंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उभांव थाना क्षेत्र के अवाया निवासी रमेश चौधरी (32) और राजस्थान के इमरान खान गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान रमेश चौधरी ने भी दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही रमेश चौधरी के बड़े भाई अमलेश कन्नौजिया परिजनों के साथ राबर्ट्सगंज के लिए रवाना हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.