Ballia News: बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी

बलिया। उभांव थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 20 मार्च 2026 को एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी ननद शाम करीब पांच बजे शौच के लिए गई थी। वापस लौटते समय आरोपी प्रदीप कुमार सागर ने जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़े - बलिया : दो नाबालिग चचेरी बहनों के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज

पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि 21 मार्च को पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार सागर (निवासी कुंडैल नियामत अली, थाना उभांव) को तुर्तीपार अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.