बलिया में डायल 112 पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर में मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर ही आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान सड़क किनारे काफी देर तक गुत्थमगुत्थी होती रही, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसके पिता के साथ मारपीट की जा रही है। सूचना पर पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए हमला कर दिया।

यह भी पढ़े - उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात

घटना में एक जवान के सिर में चोट आई है। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.