बलिया: सीडीओ की जांच में बेरुआरबारी ब्लॉक की खुली पोल, कई खामियां उजागर

बलिया। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास खंड बेरुआरबारी का निरीक्षण किया, जिसमें कार्यालय संचालन में लापरवाही, अधिकारियों की अनुपस्थिति और संसाधनों के खराब रखरखाव की कई खामियां सामने आईं। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

निरीक्षण के दौरान एडीओ (समाज कल्याण) राज रतन शुक्ला के निर्धारित रोस्टर के बावजूद अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया, जबकि अनुपस्थित पाए गए एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। लेखाकार के अवकाश प्रार्थना पत्र पर अधिकारियों द्वारा संज्ञान न लेने को भी गंभीर लापरवाही माना गया।

यह भी पढ़े - जौनपुर : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मड़ियाहूं विद्युत उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण

सीडीओ ने कार्यालय व्यवस्था सुधारने के लिए कई निर्देश दिए, जिनमें नेम प्लेट अनिवार्य रूप से लगाने, फाइलों की सूची व्यवस्थित करने और इंटरनेट व सीसीटीवी वायरिंग को ठीक कराने शामिल हैं। इसके अलावा खराब विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने और मच्छर जाली लगवाने को कहा गया।

उन्होंने परिसर में लगे आरओ की सर्विस कराने, बंद पड़े पीएम मॉडल आवास और टीन शेड का उपयोग सुनिश्चित करने तथा खाली आवासीय भवनों को उपयोग में लाने के निर्देश दिए। खराब जनरेटर की जांच के लिए समिति गठित की गई है और आवश्यकता पड़ने पर नीलामी के निर्देश भी दिए गए हैं।

महिला सामुदायिक शौचालय बंद मिलने पर उसे तत्काल चालू कराने को कहा गया। सीडीओ ने सभी कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.