बलिया: बेलहरी में उन्मुखीकरण कार्यशाला, नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

बलिया। बेलहरी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार समेत अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

कार्यशाला में 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने और छात्र उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही डीबीटी के तहत मिलने वाली धनराशि का उपयोग ड्रेस, बैग, जूते-मोजे आदि में करने में ग्राम प्रधानों की भूमिका अहम बताई गई।

यह भी पढ़े - भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि बच्चों का विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से लगातार संपर्क बनाए रखना आवश्यक है। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर शिक्षा के प्रति जागरूक करना होगा।

कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम प्रधानों ने विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण और शिक्षा सुधार को लेकर अपने सुझाव भी रखे। वक्ताओं ने बेसिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।

अंत में निपुण आकलन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों और संसाधन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया तथा सभी विद्यालयों को निपुण बनाने का संकल्प लिया गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.