स्काउट गाइड प्रशिक्षण से व्यक्तित्व विकास होता है: डॉ. जनार्दन राय

बलिया। सतीश चन्द्र कॉलेज में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित स्काउट गाइड प्रशिक्षण के चौथे दिन वनोपसेवन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया और आपात परिस्थितियों में सेवा व सहयोग की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। इससे उनमें टीम भावना, सेवा भाव और सामाजिक जिम्मेदारी का बोध होता है, जो व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़े - कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों को शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से सशक्त बनाती हैं।

कार्यक्रम में प्रशिक्षण की जिम्मेदारी आनंद शर्मा, राजेश यादव और आशुतोष पण्डित ने निभाई।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.