बलिया में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, डंडे बरामद

बलिया। बैरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 18 मार्च 2026 को पेड़ के पत्ते जलाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने वादी के भतीजे को जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया था। इस संबंध में तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़े - जौनपुर : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मड़ियाहूं विद्युत उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण

जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चकिया गांव के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए डंडे बरामद किए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.