बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, पुलिस जांच में जुटी

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग के लिए घर से निकला एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रामपुर महावल निवासी अर्जुन प्रसाद ने शिकायत दी है कि उनका 16 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार उर्फ बिट्टू 20 मार्च की शाम करीब चार बजे घर से जगदीशपुर स्थित कोचिंग के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

यह भी पढ़े - कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें छात्र किसी अज्ञात मोटरसाइकिल का सहारा लेते हुए दिखाई दिया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।

परिवार के अनुसार, छात्र ने नीली जींस और क्रीम रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। वह मकदुमही जानकीपुरम स्थित घर से कोचिंग के लिए निकला था।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और छात्र की तलाश के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.