विदाई के वक्त प्रेमिका को देख सकपका गया दूल्हा, सच सामने आते ही दुल्हन ने लिया बड़ा फैसला

फिरोजाबाद : सरकारी नौकरी वाले दूल्हे की प्रेमिका के हंगामा का सच जानकर दो दिन में दुल्हन ने शादी तोड़ दी। हुआ यूं कि सिरसागंज में सरकारी नलकूप ऑपरेटर ने दहेज के लालच में सिरसागंज में एक युवती से शादी रचा ली। दूल्हे की प्रेमिका को जब पता चला कि उसका प्रेमी शादी कर लिया, वह कर्मचारी की ससुराल पहुंची और जमकर हंगामा किया। पुलिस भी बुला ली। सात फेरे लेने वाली दुल्हन को इस सच के बारे में पता चला कि चार साल से उसका दूल्हा और प्रेमका रिलेनशिप में रह रहे हैं तो उसने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। दो दिन तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्ष शादी तोड़ने पर सहमत हुए। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिरसागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी शहर के एक मैरिज होम में 26 नवंबर को धूमधाम से सरकारी नलकूप ऑपरेटर के साथ हुई थी। बरात फिरोजाबाद से आई थी। 27 नवंबर को दुल्हन विदा भी हो गई। दुल्हन उसी दिन घर आ गई और तुरंत ही दूसरी विदा की तैयारी होने लगी। दूल्हा भी दो रिश्तेदारों के साथ उसे बुलाने आ गया था, सब कुछ खुशी-खुशी हो रहा था। इसी दौरान एक युवती वहां पहुंची, जिसे देख दूल्हा सकपका गया।
 
युवती ने बताया कि वह फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र की निवासी है। दूल्हे से उसके चार साल से प्रेम संबंध हैं। वह उसे शादी का झांसा देता रहा और शादी यहां कर ली। युवती एक अस्पताल में नर्स का काम करती है। उसका कहना था कि उसने प्रेमी के चक्कर में ही वह अपने पहले पति को तलाक दे चुकी है।
 
इतना सुनते ही दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। दोनों पक्षों के लोग जुटे और मामला थाने तक पहुंच गया। दो दिन चली पंचायत के बाद दोनों पक्ष शादी तोड़ने पर सहमत हुए। वर पक्ष ने पांच लाख रुपये, कार व दान दहेज का सारा सामान वापस कर दिया। इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने शिकायती पत्र नहीं दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

मिट्टी सुधरेगी, तो फसल निखरेगी: अदाणी एग्री फ्रेश का सेब बागवानों के लिए सॉइल टेस्टिंग कैंपेन मिट्टी सुधरेगी, तो फसल निखरेगी: अदाणी एग्री फ्रेश का सेब बागवानों के लिए सॉइल टेस्टिंग कैंपेन
हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों के लिए 5 जनवरी से 22 जनवरी तक रोहड़ू, सेंज और रामपुर में चरणबद्ध तरीके...
एसबीआई लाइफ ने लॉन्च किया नया जीवन बीमा बचत प्लान- 'एसबीआई लाइफ- स्मार्ट प्लेटिना एडवांटेज', दीर्घकालिक वित्तीय भरोसे के लिए एक जीवन बीमा गारंटीड बचत योजना
सेवलाइफ फाउंडेशन ने हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के सहयोग से वाणिज्यिक चालकों के लिए आयोजित किया एडीएपीटी प्रशिक्षण कार्यक्रम
एल्जी ने कोयंबटूर में नई स्टेट-ऑफ-द-आर्ट वैक्यूम पंप असेंबली लाइन के साथ वैक्यूम टेक्नोलॉजी में कदम बढ़ाया
प्रधानों और कोटेदारों के साथ बलिया डीएम की बड़ी बैठक, इन बिंदुओं पर दिए सख्त निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.