Ballia News : बाबा बालखंडी नाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पं. प्रदीप मिश्रा ने सुनाया शिव भक्ति का महत्व

बलिया: बाबा बालखंडी नाथ धाम, दिऊली में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के आयोजन में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से गुरु भक्ति, दृढ़ संकल्प और भगवान शिव के प्रति अटूट विश्वास की महिमा का वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि जब मनुष्य के जीवन से आडंबर समाप्त होकर सहजता और सरलता का भाव आता है, तब भोलेनाथ की कृपा स्वतः प्राप्त होती है। मानव जन्म की महत्ता बताते हुए पंडित मिश्रा ने कहा कि 84 लाख योनियों में केवल मनुष्य योनि को ही भगवान शिव को एक लोटा जल अर्पित करने का सौभाग्य मिलता है। उन्होंने वर्षा की बूंद और सीप का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे सीप में गिरकर एक साधारण बूंद मोती बन जाती है, वैसे ही शिव कृपा से मनुष्य का जीवन भी अनमोल बन जाता है।

यह भी पढ़े - बलिया में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से की मुलाकात, जल्द समाधान का मिला आश्वासन

समुद्र से सीख लेने की प्रेरणा देते हुए उन्होंने कहा कि जैसे समुद्र अनुपयोगी वस्तुओं को बाहर कर देता है और बहुमूल्य रत्नों को अपने भीतर संजोकर रखता है, उसी प्रकार मनुष्य को भी दूसरों के विश्वास और दुख-दर्द को अपने हृदय में स्थान देना चाहिए।

दक्षिणामूर्ति स्वरूप की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि भगवान शिव ने सनक, सनंदन, सनातन और सनत्कुमार ऋषियों की शंकाओं का समाधान मौन रहकर किया और आदिगुरु के रूप में ज्ञान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आत्मज्ञान और आंतरिक शांति का मार्ग मौन, साधना और आत्मचिंतन से होकर गुजरता है।

उपमन्यु ऋषि और पशुपति व्रत का प्रसंग सुनाते हुए कथावाचक ने बताया कि बालक उपमन्यु की अटूट शिव भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अक्षय संपदा और ज्ञान का आशीर्वाद दिया। बाद में भगवान श्रीकृष्ण ने भी उपमन्यु ऋषि के निर्देश पर पशुपति व्रत का पालन कर संतान सुख प्राप्त किया।

ताड़कासुर के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने कहा कि सच्चा भक्त अपने आराध्य के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव रखता है और आवश्यकता पड़ने पर सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार रहता है। कथा के समापन से पहले भगवान गणेश और रिद्धि-सिद्धि विवाह प्रसंग का भावपूर्ण मंचन भी किया गया।

इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, पूर्व मंत्री नारद राय सहित अन्य अतिथियों ने भगवान शिव की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

15 जून को होगा कथा का समापन

श्री शिव महापुराण महाकथा का समापन 15 जून को प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक होगा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Firozabad News: पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली, दंपति की मौत Firozabad News: पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली, दंपति की मौत
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पूर्व विधायक जगदीश सिंह...
Ballia News : प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, सुरहाताल को बताया जिले की ऐतिहासिक उपलब्धि
Ballia News : पेड़ पर लकड़ी काटने चढ़े बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
Ballia News : मजाक में हुआ विवाद हिंसक, युवक की पिटाई कर तोड़ा पैर, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ballia News : बकाया पैसे मांगने पर दुकानदार की पिटाई, एक नामजद समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.