Fatehpur Crime News: शादी का कार्ड देकर लौट रहे हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर: बड़ी बहन को शादी का निमंत्रण देकर वापस आ रहे हिस्ट्रीशीटर को बाइक सवारों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घायल युवक ने पुरानी रंजिश में एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही हैं। 

गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरामऊ निवासी मानेंद्र मिश्रा ऊर्फ मनिंदा शनिवार को अपनी छोटी बहन की शादी का कार्ड देने हथगाम थाना क्षेत्र में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के यहां गया था। कार्ड देकर वह वापस आ रहा था।

जैसे ही वह खागा कोतवाली क्षेत्र के सवंत गांव के पास पहुंचा तो बाइक सवारों ने उस पर फायर झोंक दी। गोली युवक के कंधे में लगी हैं। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

घायल ने बांदा जिले के रहने वाले एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया हैं। आरोपी पर मानेंद्र ने दो साल पहले एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगाई थी।

पुलिस के मुताबिक घायल मानेंद्र मिश्रा गाजीपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर हैं। इसके खिलाफ थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। खागा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्यवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: मिठाई बनाने के बहाने हलवाई को चाकू मारने वाले हमलावरों का फुटेज मिला, घायल ने की पहचान बलिया: मिठाई बनाने के बहाने हलवाई को चाकू मारने वाले हमलावरों का फुटेज मिला, घायल ने की पहचान
बांसडीह, बलिया: सेरिया मोड़ पर कस्बा निवासी हलवाई मुन्ना प्रसाद माली को मिठाई बनाने के बहाने बुलाकर चाकू मारने के...
बलिया: मिठाई बनाने के बहाने बुलाया, बाइक सवार तीन युवकों ने हलवाई को चाकू से किया घायल
बलिया: हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निशानदेही पर गड़ासा बरामद
बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.